Kandra Guruji Chowk: काण्ड्रा टोल प्लाजा में गुरुजी चौक का शिलान्यास, 25 फीट प्रतिमा स्थापित होगी

Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा मोड़ स्थित टोल प्लाजा परिसर में ‘बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक, गुरुजी चौक’ के नामकरण और 25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए भव्य शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ।

Kandra station Two express trains stop: कांड्रा स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू, ग्रामीणों ने किया लोको पायलट का स्वागत

गुरुजी विचार मंच की केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलन के समर्थक, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज के महानायक बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के योगदान को स्मृति स्वरूप अमर करना है।

गुरुजी के सम्मान में बनाई जाने वाली यह 25 फीट ऊंची प्रतिमा न केवल उनके संघर्षों और सरल व्यक्तित्व का प्रतीक होगी, बल्कि झारखंडी अस्मिता और स्वाभिमान का भी द्योतक बनेगी। प्रस्तावित चौक को आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाएगा, जहां स्थानीय लोगों के लिए एक प्रेरणादायक स्मारक स्थल तैयार होगा।

 

गुरुजी विचार मंच के सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रसेवा में जीवन समर्पित करने वाले गुरुजी के विचार, संघर्ष और दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

 

ये मौके पर बोड़ पीढ़ पारगना राजेश टुडू , देश परगना फकीर मोहन टुडू ,कारजी बाबा लस्कर टुडू , झामुमों के केंद्रीय समिति सदस्य गुरु चरण किस्कु , चारु चाँद किस्कु, दिलीप किस्कु, सोखेन हेंब्रम , प्रखंड अध्यक्ष झामुमों भोमरा माझी, जिला सचिव झामुमों बैद्यनाथ टुडू , बाबूराम सोरेन, धरमू माझी, गौरी शंकर टुडू, राजेश गोप, बबलू प्रधान, अनिल सोरेन बाबूराम मार्डी, देवाशीष प्रधान, बनमली हाँसदा, जुरू मार्डी, मनसा मुर्मू, लोकेश्वर टुडू, गुरुजी विचार मंच के नायके बाबा शंकर मार्डी, गुरुजी विचार मंच के संयोजक राम हाँसदा आदि मौजूद रहे।

http://Kandra Thana Prabhari move: आखिर क्यों हटाए गए कांड्रा थाना प्रभारी जाने कारण ?

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम