Kharsawan Arjun munda vote cast: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मताधिकार का किया प्रयोग, कहा यह चुनाव देश के बेहतर भविष्य का प्रतीक

सरायकेला: खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां स्थित खेसारीसाई के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 72 में पत्नी मीरा मुंडा के साथ मताधिकार का प्रयोग. 
मतदान को लेकर अर्जुन मुंडा काफी उत्साहित दिखे. मताधिकार का प्रयोग करने के बाद इन्होंने पत्रकारों से बातचीत की, इस मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि यह चुनाव देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा. अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी संसदीय सीट से भाजपा को बढ़त मिलेगी, लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता सर्वोपरि है ,लोग अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग कर बेहतर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें.श्री मुंडा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, अर्जुन मुंडा ने दावा किया की खूंटी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में इनके प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *