अपहरणकर्ता विकास रजक पुलिस के लिए बना सर दर्द, पुलिस ने उसके घर में चिपकाया इश्तेहार

Chaibasa:- तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेड़िया टांगर सिदमा से दादा दादी व पोता का अपहरण किये गए ढाई महीने बीत गए लेकिन अपहरणकर्ता व अपहृतों का अबतक कोई सुराग नहीं. मंझारी व तांतनगर की पुलिस इस कांड का उद्भेदन करने के लिए दिनरात लगी हुई है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है. अपहरणकर्ता विकास रजक पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है. अंततः पुलिस को विकास रजक के घर पर इश्तेहार चिपकाना पड़ गया.

इस घटना में शामिल नामजद प्राथमिकी अभियुक्त विकाश बेहरा के घर खेड़िया टांगर के सिदमा गांव में डुगडुगी बजाकर मुखिया, ग्रामीण मुंडा एवं ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चिपकाया. जिसमें अभियुक्त को जल्द से जल्द न्यायालय या ओपी में आत्मसमर्पण करने को कहा गया. नहीं करने पर उसकी संपति पर कुर्कीजब्ती की कारवाई की जायेगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन