शिकायत करने के बावजूद निलंबित राशन डीलरों का कर दिया लाइसेंस बहाल, ग्रामीणों ने कहा नही लेंगे उनसे राशन

Chaibasa:- जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड के दिकुबलकानड के तीन निलंबित डीलरों के पुनः लाइसेंस बहाल किए जाने के मामले को लेकर दिकुबलकांड एवं दुधपानी के ग्रामीण लिखित रूप से उपायुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम को शिकायत की थी की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हाटगम्हरिया के द्वारा बिना स्थल जांच किए ही निलंबित डीलरों को लाइसेंस बहाल करने का अनुसंशा कर दिया गया है.

 

शिकायत के बाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हाटगम्हरिया के द्वारा दुधपानी गांव जाकर ग्रामीणों का बयान लिया. सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें पूर्व के राशन डीलर सीता यादव, तारणी महिला मंडल, सहेली महिला मंडल से राशन नही लेना है. बैठक में उपस्थित मंझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि जनहित में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्णय लेते हुए तीनों डीलर का लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *