Jamshedpur : जालंधर में जमशेदपुर के मंजीत गिल करेंगे चुनावी प्रचार-प्रसार, हुए रवाना

मंजीत गिल

Jamshedpur:- पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए जमशेदपुर से मंजीत गिल भी रवाना हो गए हैं.

इसे भी पढ़ें :- जमशेदपुर की राजनीति में घुलता मज़हबी रंग, क्या चुनाव के नतीजों पर भी असर डालेगा…

मंजीत गिल
मंजीत गिल

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री और रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल भी इस बार इंदर इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन में पंजाब जा रहे हैं. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री गिल ने बताया है कि पंजाब में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और इस बार जालंधर सीट में इंदर इकबाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सभी दिन रात सेवारत रहेंगे. वे बोले देश में पंजाब से सिखों को न सिर्फ पार्टी में बल्कि विभिन्न कमेटी और आयोग में भी विशेष तरजीह दी गई है. जिसका उप चुनाव पर काफी असर देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :-

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *