सोनुआ बाजार में मध्य रात्रि लगी आग, तीन दुकान जलकर हुए खाक

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ बाजार में बीती देर रात को कचरे में लगाये हुए आग से तीन दुकानों में आग लग गयी. देर रात लगी इस अगलगी की घटना में दो जूते चप्पल की दुकान और एक मोटरसाइकिल गैरेज जलकर राख हो गई.

इस घटना में लाखों रुपया के नुकसान होने का अनुमान है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोनवा बाजार में साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था. शाम में बाजार में कचरा जमा हुआ था जिसे कुछ लोगों ने आग लगा दिया. मध्य रात्रि आग धीरे-धीरे बढ़ते चली गई और सोनुआ बाजार स्थित 3 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोनुआ थाना प्रभारी सोहनलाल को दी गई. बाद में स्थानीय लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम