मंत्री दीपक बिरूवा ने किया कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय पंच कार्यालय का लोकार्पण

Chaibasa (चाईबासा) : झारखंड सरकार के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, कल्याण वर्ग एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के द्वारा सदर अनुमंडल कार्यालय के समीप नवनिर्मित कोल्हान कार्यालय एवं मानकी मुंडा न्याय पंच कार्यालय का लोकार्पण किया गया. मौके पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, आयुक्त सिंहभूम कोल्हान प्रमंडल हरि कुमार केसरी, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन सहित विभिन्न मौजा के मानकी-मुंडा मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : सरकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों को चिन्हित कर उन्हें लाभांवित कराने में सहयोग करें कार्यकर्ता : विधायक

लोकार्पण के उपरांत मंत्री महोदय ने कहा कि मानकी मुंडा न्याय पंच कार्यालय खुल जाने पर कार्य करने में सहूलियत होगी. जिससे दिवानी वादों के पंच कार्रवाई व कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों को करने सहित मानकी-मुंडा को बैठने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी. पहले दिवानी वादों के पंच कार्रवाई व कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए कार्यालय कार्य एवं मानकी-मुंडा को बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से न्याय पंच को परेशानी हो रही थी. समस्या को संज्ञान लेते हुए नए कार्यालय भवन सुपुर्द किया गया है. जिससे वर्षों से लंबित दीवानी मामलों का सस्ता सुलभ होगा और त्वरित गति से लोगों को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि कोल्हान में मानकी- मुंडा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए न्याय पंच की न्यायिक प्रक्रिया की शुरुआत की गई है.

इसे भी पढ़ें: http://चाईबासा : महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन