Adityapur Purendra Electricity Demand: आदित्यपुर में केबुलिंग एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की विद्युत एसइ से मिले पुरेंद्र

Adityapur: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुर्रेंद्र नारायण सिंह ने विद्युत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर आदित्यपुर नगर निगम स्थित वार्ड नंबर- 32 सहित सभी 35 वार्ड में जर्जर बिजली के पोल को को बदलने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपाl

ये भी पढ़े:Adityapur Purendra Congrats Champai:चंपई सोरेन के जल संसाधन विभाग- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनने पर पुरेंद्र ने जताया हर्ष

विद्युत अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते पुरेंद्र व अन्य
पुरेंद्र नारायण सिंह ने अधीक्षण अभियंता से मांग किया कि आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत क्षेत्रों में विद्युत सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएl अधीक्षण अभियंता ने बतलाया कि पूरे सर्किल में लाइन लॉस को कम करने हेतु सर्विस केबुल और सर्विस मीटर को बाहर करने, एलटी लाइन को केबुलिंग कराने, जर्जर हो चुके पोल को बदलने, नया पोल लगाने एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने हेतु एजेंसी यूनिवर्सल एमइपी प्रोजेक्ट्स एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड द्वारा सर्वे का कार्य चल रहा हैl शीघ्र ही एजेंसी के द्वारा विभाग के देखरेख में कार्य प्रारंभ किया जाएगाlइस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता आदित्यपुर अनूप प्रसाद, विद्युत कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर आनंद कौशिक सहित एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद थेl ज्ञापन सोपने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे देव प्रकाश, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, एसडी प्रसाद, संतोष कुमार यादव, मनोज कुमार चौरसिया शामिल थेl

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन