Adityapur Purendra Congrats Champai:चंपई सोरेन के जल संसाधन विभाग- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनने पर पुरेंद्र ने जताया हर्ष

Adityapur: पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन को जल संसाधन विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाए जाने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हेमंत सरकार में श्री चंपई सोरेन अभिभावक की भूमिका में होंगेl
ये भी पढ़े: Adityapur Ex Cm public meeting: डब्ल्यू टाइप-ईडब्ल्यूएस- जनता फ्लैट के लोग बेफ्रिक रहे नहीं होगी परेशानी: चंपाई सोरेन
आदित्यपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री चंपई सोरेन एवं पुरेंद्र नारायण सिंह
उन्होंने कहा कि श्री चंपई सोरेन के अनुभवों का लाभ सरकार को मिलेगाl उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन द्वारा पिछले 5 महीने में जो कार्य किए गए उन कार्यों को अगर हेमंत सरकार आगे बढ़lती है तो आसन्न विधानसभा चुनाव में और ज्यादा सीटों के साथ झारखंड में पुनः झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगीl पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कोल्हान टाइगर पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में झामुमो राजद कांग्रेस गठबंधन कोल्हान की सभी 14 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और पूर्व की भांति कोल्हान से ही महागठबंधन की सरकार बनाने का रास्ता साफ होगाl

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन