वृद्ध वृद्धाओं के बीच विधायक दीपक बिरुवा ने किया कंबल का वितरण

Chaibasa:-  झींकपानी प्रखंड अंतर्गत टुटुगुटू पंचायत के टुटुगुटू मैदान में विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से असहाय, निशक्त वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल वितरण किया गया. सोमवार को विधायक दीपक बिरुवा ने सहयोगियों के साथ टुटुगुटू गांव के चार टोला हेस्साहातु, कासेया, टुटुगुटू और मदबेड़ा के वृद्ध वृद्धाओं के बीच 80 कंबल वितरण किया.

 

इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को गांव की समस्या भी बताई. ग्रामीणों ने कैरा बस्ती में नया चापाकल लगाने और टुटुगुटू मरांगबोंगा से गुमड़ा नदी तक सड़क निर्माण कराने का आग्रह विधायक दीपक बिरुवा से किया. जिस पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल संबंधित समस्या को दूर कराने की बात कही. वहीं किसी भी मद से टुटुगुटू से गुमड़ा नदी तक सड़क निर्माण कराने की बात कही. कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रधान पूर्ति, हरिलाल करजी, जयसिंह हेस्सा पारु, सोमनाथ कुकंल, मंगल सिंह पूर्ति,भोला पूर्ति, मनीष पूर्ति आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *