नीट-यूजी लीक मामला : किंगपिन पटना से गिरफ्तार, सीबीआई को 10 दिन की मिली रिमांड

सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के बाद पटना और आस-पास के इलाकों में तीन स्थानों और कोलकाता में एक स्थान पर छापा मारा


Patna : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार एक कथित आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें : नीट-यूजी: सीबीआई ने धनबाद से अमन को हिरासत में लिया : झारखंड से अब तक चार लोग गिरफ्तार, जमशेदपुर से भी जुड़ा लिंक

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने बिहार के नालंदा से संबंध रखने वाले और मुख्य आरोपी संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताए जा रहे रॉकी उर्फ राकेश रंजन को पटना के बाहरी इलाके से पकड़ लिया. सीबीआई मामले की जांच संभालने के बाद से ही उसकी उसकी तलाश कर रही थी. उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उसे पटना की एक विशेष अदालत में पेश किया. जिसने उसे 10 दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने बताया कि सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी के बाद पटना और आस-पास के इलाकों में तीन स्थानों और कोलकाता में एक स्थान पर छापा मारा है.

इसे भी पढ़ें : http://नीट पेपर लीक: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार, पटना ले गयी सीबीआई, चिंटू और मुकेश को लिया रिमांड पर

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *