महिला कॉलेज चाईबासा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनएसएस बीएड यूनिट ने किया पौधारोपण

Chaibasa:- महिला कॉलेज चाईबासा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एन.एस.एस.बी.एड. यूनिट की ओर से पौधारोपण किया गया। वर्ष 2022 विश्व पर्यावरण दिवस का थीम “ओनली वन अर्थ” है। इसी को आधार मानकर कविता लेखन एवं टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ लोकनाथ के द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें जल संकट समस्या की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम जल को बर्बाद और दूषित ना करें। पौधे के संरक्षण के साथ-साथ जल का संरक्षण भी अति आवश्यक है।अधिक से अधिक पौधारोपण करें एवं उनकी देखभाल भी करें।

एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन ने बताया बी.एड. एनएसएस यूनिट की ओर से “बर्थ डे क्लब” बनाया गया है। जिसमें छात्राओं को उनके जन्मदिवस पर पौधा दिया जाता है। इसका उद्देश्य सालों भर प्रकृति की ओर छात्रों को चलने के लिए प्रेरित करना है। पौधा लगाना ही बड़ी बात नहीं बल्कि उसकी देखभाल करना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ लोकनाथ के द्वारा छात्राओं को पौधा दिया गया। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. की ओर से यह एक अच्छी पहल है। इस दौरान शिक्षकों के साथ-साथ छात्राओं ने भी पौधारोपण किया।

कल गूगल मीट के वेबीनार पर होगी चर्चा –

रविवार 5 जून को पूर्वाह्न 11:30 से गूगल मीट के द्वारा वेबीनार का आयोजन कराया जाएगा। जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम पर परिचर्चा की जाएगी। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों का नाम इसी दौरान घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर बी.एड. विभागाध्यक्ष मोहम्मद मोबारक करीम हाशमी, एन.एस.एस.कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुचिता बाड़ा, डॉ ओनिमा मानकी,डॉ पुष्पा कुमारी, सुजाता किस्पोट्टा, प्रीति देवगम, शीला समद ,बबीता कुमारी, सीतेंद्र रंजन, धनंजय कुमार, राजीव लोचन नमता उपस्थित थे एवं बी.एड. की छात्राएँ उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *