आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 16 में 7.91 लाख की लागत से बनेगी पेवर्स ब्लॉक सड़क, पार्षद राजरानी महतो ने किया शिलान्यास

Adityapur :- आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 16 में 7.91 लाख की लागत से पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण होगा. इस योजना का शिलान्यास गुरुवार को पार्षद राजरानी महतो ने किया.

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. दिंदली शिव मंदिर के बगल में स्थित आदित्य सोसाइटी के लोगों को इस पेवर्स ब्लॉक सड़क के निर्माण से फायदा होगा. मौके पर अमित प्रामाणिक, मिथिलेश महाराज, दीपक प्रमाणिक, मृत्युंजय शुक्ला, नित्यानंद सिंह, उमाकांत वर्मा, डॉ. पीके हलधर, दीपक मांझी, मानस पाल, ममता शुक्ला, प्रियंका अग्रवाल, शर्मिला देवी, प्रमिला देवी, सीता शर्मा, जमुना प्रसाद आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम