नाबालिग को गुजरात ले जाकर दुराचार व अश्लील वीडियो वायरल करने वाले अरोपी मामा को पुलिस ने भेजा जेल, पिड़िता का हुआ मेडिकल

Chaibasa :- नाबालिग को गुजरात ले जाकर दुराचार व अश्लील वीडीओ वायरल करने वाले अरोपी मामा जगन्नाथ टुडु पर लगे आरोपों की पुरी तरह से जाँच पड़ताल की गई. पुलिस ने नाबालिक पिड़िता के लिखित अवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अपने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने अरोपी जगन्नाथ टुडु को कारामंडल चाईबासा जेल भेज दिया है.

बता दें कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की एक आदिवासी नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया. मंझारी थाना क्षेत्र के एक दंपती काम दिलाने के बहाने लड़की को गुजरात ले गए और वहां देह व्यापार करवाया. उक्त दंपती ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया. काम करने के लिए नाबालिग लड़की को गुजरात ले जाकर एक महीना काम करवाया और एक महीना देह व्यापार करवाया. पीड़िता मात्र 13 वर्ष की है. इस संबध में पीड़ित लड़की ने बताया कि मई 2022 को उसके रिश्ते का मामा एक कम्पनी में काम करने के लिए गुजरात ले गया. वहां एक माह तक कंपनी में काम करती रही. इसके बाद कंपनी बंद हो गई. कंपनी बंद होने पर सभी बेरोजगार हो गये. तब उसने मामा से घर पहुंचा देने की बात कही. उस लड़की का मजदूरी का भी सारा पैसा मामा के पास ही था. मामा ने उसे दूसरी कंपनी में काम करने की बात कही. यह बोलकर उसे एक रुम में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और देह व्यापार करने को कहा. इसका विरोध करने पर उसने पीटा और धमकी दी.
इस सबंध में कल दोपहर को पीड़िता व उनके परिजन ग्रामीणों ने अरोपी पति-पत्नी को पकड़कर जगन्नाथपुर थाने में लाये लाये थे साथ ही एक अवेदन देकर पति-पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाही हेतु माँग की थी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *