Adityapur: 74 वें गणतंत्र दिवस पर पुरेंद्र ने किया झंडोत्तोलन

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने 74वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर-1 शेर-ए-पंजाब चौक स्थित आदित्यपुर विकास समिति के कार्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में टीएमएच के चिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार, पशु चिकित्सक डॉ एसके रत्नाकर, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नाथ चौबे, युवा समाजसेवी वीरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश, रविदास विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र राम, समाजसेवी रामचंद्र पासवान, राजद नेता एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा उपस्थित थेl
100 वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आदित्यपुर विकास समिति ने 100 वरिष्ठ नागरिकों को अतिथियों के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया एवं नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों के कर कमलों द्वारा आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन:-

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *