Gamharia (गम्हरिया) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को गम्हरिया स्थित राजीव गांधी चौक (लाल बिल्डिंग) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आम लोगों के बीच फलों का वितरण भी किया गया।
पश्चिमी सिंहभूम में तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने ठोका धावा

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फूलकांत झा, कांग्रेस जिला महासचिव राजू रजक, मीडिया जिला अध्यक्ष सुमंत शर्मा, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, जिला सेवा दल अध्यक्ष गौरी शंकर, राजेंद्र शर्मा, महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, रिंकू कुमारी, शंकर शर्मा, अरविंद कुमार, इशु झा, जयप्रकाश, पवन कुमार, निखिल सरकार, समीर, रंजन बारीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की दिशा दी। युवाओं को आगे बढ़ाने, सूचना क्रांति को बढ़ावा देने और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प भी लिया।
http://“स्वच्छता ही देश सेवा: गांधी घाट सफाई अभियान – पूर्व सैनिकों की मिसाल”







