Rape with minor – 3 रिश्तेदारों ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म, 5 महीने बाद गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला

चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनी की शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:- Seraikela life imprisonment: नाबालिग से दुष्कर्म मामले के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

बता दें कि तीनों नाबालिग के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. जिन्होंने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गर्भवती होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई. नाबालिग पांच महीने की गर्भवती हैं. मामले की जानकारी होने के बाद बुधवार को गांव में मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. उस बैठक में पुलिस प्रशासन के लोग भी भी शामिल हुए थे. अपने ही सगे रिश्तेदारों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्यप्त है. दुष्कर्म करने वालों में दो युवक विवाहित हैं, जिसमें एक युवक ने अपने पत्नी को छोड़ दिया है. पुलिस ने उमेश गुड़िया, सन्नी गुड़िया समेत एक अन्य को हिरासत में लिया है. नाबालिग के फर्द बयान पर मामला दर्ज करने का तैयारी की जा रही है.

इस संबंध में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है, जिस कारण मामला दर्ज नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- http://गोइलकेरा पुलिस ने अवैध बालू लदा हाईवा किया जब्त, दो ट्रैक्टर भी पकड़ाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *