Saraikela Arrest: मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक तस्कर गिरफ्तार

Saraikela :- सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका पुलिस ने नक्सल प्रभावित मुटुदा गांव से मोटरसाइकिल से अफीम तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

इसे भी पढ़ें:- सरायकेला का अफीम तस्कर चढ़ा हरियाणा पुलिस के हत्थे

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि चौका पुलिस और सीआरपीएफ 133 बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नक्सल प्रभावित मुटुदा गांव से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को भागते देखा. जिसे खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा. तलाशी के क्रम में व्यक्ति के मोटरसाइकिल सीट के नीचे से 450 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति मुटुदा गांव निवासी मंगल मुंडा है। जिसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल(JHO5Y 3428) ज़ब्त किया है.

गिरफ्तार व्यक्ति कई दिनों से कर रहा था तस्करी
पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मुटुदा गांव निवासी आरोपी मंगल मुंडा कई दिनों से अफीम की तस्करी कर रहा था. वह एन एच-33 समेत आसपास के क्षेत्र में अफीम बेचा कर रहा था. सर्च अभियान में 133 सीआरपीएफ बटालियन के अलावा चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप समिति सशस्त्र बल शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा