Saraikela BJYM Har Ghar Tiranga: “हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा” के साथ भारतीय स्वाधीनता दिवस मनाने भाजयुमो के कार्यक्रम की तैयार शुरू

Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है. भाजयुमों कार्यकर्ता हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन करेंगे।

ये भी पढ़े:-BJP एसटी मोर्चा ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर लगाए नारे

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने प्रदेश निर्देश पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। मौके पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी घरों ,कार्यालय प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। इसके तहत 12,13 एवं 14 अगस्त को भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा झंडा बाटेंगे। इन्होंने बताया कि 5 हजार तिरंगा झंडा का आर्डर दिया गया है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को प्रोत्साहित करेंगे।वही 11, 12 एवं 13 अगस्त को सभी विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे वहीं महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमाओं को भी सुसज्जित करने का कार्य किया जाएगा।इसी कड़ी में 13 ,14 एवं 15 अगस्त को सभी घरों में भाजपा कार्यकर्ता झंडा लगाने का काम करेंगे।


14 को मनेगा विभाजन विभित्सिका दिवस मानेगा

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव ने बताया कि भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभित्सिका दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन भारत से कटकर अलग बने पाकिस्तान में हिंदुओं के नरसंहार के विरोध में मौन जुलूस व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, आनंद झा उर्फ गांधी, दीपक मांझी, आकाश महतो, मंडल पोद्दार, अनिकेत तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला