Saraikela Congress meeting: सिंहभूम में सिटिंग एमपी हमारे पार्टी का टिकट भी हमारे पार्टी को मिले: कांग्रेस

 

 

सिंहभूम में सिटिंग एमपी कांग्रेस पार्टी से हैं, ऐसे में कांग्रेस के वोट बैंक के चलते सिंहभूम संसदीय लोकसभा सीट का टिकट कांग्रेस पार्टी को मिलना चाहिए ,उक्त बातें सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किए गए लोकसभा चुनाव बैठक में उठी।

इसे भी पढ़े:-

Adityapur LJP meeting: लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने मैदान में उतरेंगे लोजपा कार्यकर्ता

 

रविवार को आदित्यपुर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया.जिसमें सरायकेला समेत सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारी और वरीय कांग्रेसी शामिल हुए ।बैठक में लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर एवं सिंहभूम सीट से कांग्रेस को टिकट देने की मांग उठी, बैठक में पार्टी के पदाधिकारी ने गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी को टिकट देने की मांग जोरों से उठाई, इस मौके पर सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि कांग्रेस के विशाल वोट बैंक के चलते ही वर्तमान सांसद गीता कोड़ा की जीत हुई थी, ऐसे में कांग्रेस का एक बड़ा जनाधार है। कांग्रेस के वरीय नेता केपी सोरेन ने कहा कि गठबंधन के तहत जो भी निर्णय होगा सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होना चाहिए, महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने पार्टी कार्यकर्ता कमर कस लें, बैठक में मुख्य रूप से सुरेश धारी, राकेश तिवारी, हिटलर सुम्बराई, केपी सोरेन, समरेंद्र तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ,नगर अध्यक्ष राहुल यादव महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती बारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

http://Adityapur LJP meeting: लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने मैदान में उतरेंगे लोजपा कार्यकर्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *