Saraikela DC Vote Cast: उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने  आमजन की तरह लाइन में लगकर किया मतदान

Saraikela:सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला दोपहर 12 बजे के बाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या एक में प्राथमिक विद्यालय सरगीडीह मतदान केंद्र संख्या 343 पहुंचे। उन्होंने अन्य मतदाताओं की तरह कतर में लगकर मतदान किया। इस दौरान उपायुक्त ने अपनी संदेश में कहा है कि मतदान हमारी लोकतांत्रिक अधिकार है ।इससे राज्य की विकास संभव हो पाती है।

वोट डालने के बाद काफी खुश दिखे मिलेनियम वोटर

विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने पहुंचे गायत्री कुमारी और पुष्पा कुमारी काफी खुश दिखे। गायत्री कुमारी वार्ड संख्या 10 में मतदान करने पहुंची थी ।उन्होंने कहा की पहली बार मतदान करने में काफी अच्छा लग रहा है और सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। यह हम सभी का कर्तव्य है एक आदर्श राज्य और आदर्श देश के निर्माण में अपनी योगदान देना आवश्यक है।

वार्ड 17

Adityapur Ward 17: आदित्यपुर वार्ड 17 में बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का धुआंधार जनसंपर्क, महिलाओं ने घर-घर जाकर मांगा समर्थन, “साइकिल पंप” छाप के पक्ष में एकजुट हुए मतदाता, विकास और ईमानदारी के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में बिरेंद्र