Saraikela gold robbery: स्वर्ण व्यवसायी से 10 लाख के जेवरात की लूट, दुकान बंद कर घर जाने के दौरान हुई लूट

सरायकेला:सरायकेला शहरी क्षेत्र अंतर्गत पुराना छऊ कलाकेंद्र के समीप हौसला बुलंद दो अपराधियों ने सोना व्यवसायी अरुण कुमार राणा से लगभग 10 लाख के जेवरात छिनतई कर चलते बने.घटना मंगलवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें :-

Seraikela thief arrested:सरायकेला पुलिस ने कंपनी चोरी मामले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार अरुण राणा का सरायकेला मुख्य बाजार में सोने की दुकान है.प्रतिदिन की तरह वे दुकान बंद कर सोना चांदी के समान को बेग में भर कर दुकान से लगभग 500 मीटर दूर स्थित घर जा रहे थे कि जैसे ही घर पहुंचे और अपनी बेटी को दरवाजा खोलने के लिए फोन किया इतने में एक स्कूटी में सवार दो युवक धक्का देते हुए बैग लेकर फरार हो गए.अरुण ने बताया कि एक स्कूटी और एक पल्सर बाइक में तीन युवक थे.पल्सर बाइक वाला युवक चौक में रुक गया जबकि स्कूटी सवार दो युवक जिसमे एक हेलमेट में पहना हुआ था जबकि दूसरा युवक मुहँ में रुमाल बांधा हुआ था पीछे से पहुंच कर बैग का छिनतई कर भाग गए.

अरुण जब तक शोर मचाते और लोग पहुचते तब तक अपराधी भाग गए थे.घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए.घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अर्जुन उरांव सहित थाना की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी हासिल किया. घटना की सूचना पर डीएसपी चंदन वत्स पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल किया.मामले पर पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है ताकि अपराधियो तक पहुंच हो सके.

http://Seraikela thief arrested:सरायकेला पुलिस ने कंपनी चोरी मामले के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत