Saraikela life imprisonment sentence: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

सरायकेला: एडीजे वन अमित शेखर की अदालत ने गुरुवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिए गए तीन दोषियों अभिषेक कुमार मिश्र,विजय मुखी और महमूद अंसारी के खिलाफ सजा की बिंदु पर सुनवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

 

Saraikela life imprisonment sentence: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

 

विगत 13 दिसंबर को उक्त तीनो अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया था.मामले में संलिप्त चौथे अभियुक्त के नाबालिक होने के कारण उसका की जुबेनाइल कोर्ट को सौंप दिया गया है.जिन तीन आरोपीयों को सजा सुनाई गयी उनमें पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आजीवन कारावास और 25 हजार रुपए जुर्माना.जुर्माना नहीं देने पर 2 साल का अतिरिक्त कारावास.धारा 341 के तहत एक माह की सजा और 3 सौ रुपए जुर्माना.जुर्माना नहीं देने पर तीन दिनों का अतिरिक्त कारावास.धारा 506 के तहत चार साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना.जुर्माना नहीं देने पर 9 माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई है.

 

 

क्या है मामला

 

कांड्रा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक ने अप्रैल 2021 को कांड्रा थाना में मामला दर्ज कराया था.दर्ज कराए गए मामले के अनुसार नाबालिक का दोस्त महमूद अंसारी ने शाम के करीब 7:30 बजे इसके मोबाइल पर फोन कर उसे कोई जरूरी बात बताने की बात कह कांड्रा वन विभाग डिपो के पीछे झाड़ी के तरफ बुलाया.जब नाबालिक वहां अपने दोस्त महमूद के साथ बैठ कर बात कर रही थी तभी उसके तीन दोस्त विजय मुखी,अभिषेक कुमार मिश्रा और एक नाबालिक दोस्त वहां पहुंच गए और सभी ने नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अं

जाम दिया.

http://Saraikela life imprisonment sentence: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत