Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”

सरायकेला सदर अस्पताल, प्रसूता की मौत

सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद उपजे भारी हंगामे और तनाव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस पूरे संवेदनशील मामले पर संज्ञान लेते हुए सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि मृतका के परिजनों, पति और स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है।

इस मामले की पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से जांच कराने के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन और सिविल सर्जन से भी इस संबंध में प्रारंभिक बातचीत की गई है। डॉक्टरों के अनुसार मामला ‘प्लेसेंटा प्रीविया’ और अत्यधिक क्रिटिकल कंडीशन का था, लेकिन प्रशासन परिजनों के हर आरोप की गहराई से तफ्तीश करेगा।

Saraikela: सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, मौत के बाद अस्पताल में बढ़ा तनाव

एसडीओ ने आगे कहा कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा परिजनों के साथ कथित रूप से किए गए ‘तुम-ताम’ और अमर्यादित व्यवहार की शिकायत को भी जांच के दायरे में रखा गया है। उन्होंने कहा, “सार्वजनिक क्षेत्र में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त (DC) को भी अवगत करा दिया गया है।”

​प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मियों या चिकित्सकों के विरुद्ध तत्काल सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

http://सरायकेला सदर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं; एसी, क्यू मैनेजमेंट और इंटरकॉम सिस्टम को मिली मंजूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला सदर अस्पताल, प्रसूता की मौत

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”