Saraikela Mobile Shop Theft: मोबाइल दुकान से 50 हजार के मोबाइल सेट, 10 हज़ार नगदी पर किया हाथ साफ

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत हाटसाई के समीप पांड्रा रोड पर स्थित अमीषा टेलीकॉम मोबाइल दुकान से चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर उसमें रखे 10 हजार नगद और करीब 50 हजार के मोबाइल,चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रोनिक समान की चोरी कर ली.

ये भी पढ़े:- Adityapur Theft: दुकान काउंटर से 10 हज़ार नगद की चोरी ,सीसीटीवी में चोर हुआ कैद

Cctv कमरे में कैद चोर

घटना शनिवार की रात 11:22 बजे की है.घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया है.घटना को लेकर दुकान के संचालक आशीष साहू ने सरायकेला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आशीष साहू ने बताया की चोर करीब 5 की संख्या में आए थे,जिसमे से तीन चोर दुकान में घुसे और बाकी के बाहर ही रहे.चोर अपने साथ ताला काटने के लिए बड़ा सा कटर लेकर आए थे.बताया की वे दुकान में ज्यादातर मोबाइल की रिपेयरिंग करते हैं और पुराना मोबाइल के साथ चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रोनिक समान की बिक्री करते हैं.

रेकी कर दुकान में की चोरी

चोरों ने 7 पुराना मोबाइल,20 नया चार्जर,स्पीकर और सेल्फी स्टिक व अन्य इलेक्ट्रोनिक समान ले गए जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार के आस पास है.उन्होंने बताया की दुकान के सामने एक अधूरा पड़ा मकान में चोर काफी देर तक थे.वहां से दुकान के समान का कवर पाया गया है.

ये भी पढ़े: http://Saraikela Theft : सरकारी स्कूल, पंचायत भवन और किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखो की चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत