Saraikela Murder accused arrested: 2 लाख की सुपारी में हुई थी जमीन कारोबारी की हत्या, शूटर समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Saraikela:सरायकेला थाना अंतर्गत ग्राम चंद्रपुर कोलाबिरा निवासी जमीन कारोबारी जावेद अख्तर हत्याकांड की गुत्थी सरायकेला पुलिस ने सुलझा ली है। तकरीबन डेढ़ माह बाद पुलिस ने मामले के साजिशकर्ता और शूटर को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर विनोद मुर्मू व थाना प्रभारी सतीश बर्णवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि जमीन कारोबारी जावेद अख्तर की बीते 24 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के बाद मृतक के मोहम्मद सादीक द्वारा अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। इस बीच डेढ़ माह लगातार हत्या की तफ्तीश करने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए, गोली मारने वाले आरोपी सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर निवासी मोहम्मद इरफान और साजिशकर्ता चंद्रपुर निवासी अब्दुल कुदुस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल और खाली मैगजीन, समेत नगद रुपए बरामद किया है। हत्या का मुख्य कारण जमीन विवाद बताया गया है।

साजिशकर्ता सफेदपोश बन पुलिस कर रहा था गुमराह

सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी ने बताया कि हत्याकांड का साजिशकर्ता मोहम्मद कुदुस हत्या की साजिश रच कर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। वह पुलिस पर हत्यारो को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहा था। इस बीच अनुसंधान में पुलिस ने उसके विरोध कई सबूत जुटाए। जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई। बताया गया है कि 2 लाख में हत्या की सुपारी दी गई थी। जिसमें शूटर को पिस्टल और एडवांस 35 हज़ार दिए गए थे। हत्या के बाद पिस्टल वापस करने पर शेष रकम दी जानी थी।

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता