Saraikela News: विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन, पेयजल- बिजली और नगर निगम योजनाओं की हुई समीक्षा

Saraikela: सरायकेला जिले में पेयजल ,नगर विकास विभाग ,विद्युत विभाग से संबंधित विकास योजना के समीक्षा को लेकर आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई ,जिसमें मंत्री चंपई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए.

समीक्षात्मक बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे पेयजल एवं सीवरेज योजना को लेकर अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने संबंधित निर्देश दिए. मंत्री ने विगत बैठक में कार्यों के अधूरा रहने पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम के अधिकारी और एजेंसियों को साफ शब्दों में निर्देशित किया कि बरसात से पूर्व सभी सड़कों के गड्ढों को भरने और रीस्टोरेशन कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए. बैठक के दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संचालित योजनाओं को समय से पूरा करें. आयोजित बैठक में बिजली विभाग के योजनाओं की भी समीक्षा की गई जिसमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया.

Saraikela Jmm : झामुमो जिला कमेटी की संयुक्त बैठक में बोले मंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव में महागठबंधन धर्म का होगा पालन 

भीषण गर्मी में पेयजल और पानी की किल्लत को दूर करें विभाग

समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल किल्लत दूर करने के लिए पेयजल विभाग और नगर निगम को निर्देशित किया बैठक में खराब पड़े सभी चापाकल को दुरुस्त करने, पेयजल किल्लत वालो क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री चंपई सोरेन के अलावा उपायुक्त अरवा राजकमल, डीडीसी प्रवीण गागराई, आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ राम कृष्ण कुमार, सरायकेला नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र गुप्ता, जुड़को ,जिंदल एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद रहे.

 

Saraikela: चांडिल कांड्रा मुख्य मार्ग मे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, ट्रक चालक केबिन में फंसा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *