Saraikela NH Accident : बिहार नवादा से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, दो गंभीर

दुर्घटनाग्रस्त बस

Saraikela : सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित चिलुगू में शुक्रवार तड़के सुबह 3:40 बजे बिहार नवादा से टाटा लौट रही शिव शक्ति बस की जोरदार टक्कर हो गया. बस के आगे चल रहे टिप ट्रेलर से होने के चलते बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिससे बस में सवार 5 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें :- Adityapur youth died in road accident: आदित्यपुर के युवक की देवड़ी मंदिर पास सड़क दुर्घटना में मौत, दोस्तों के साथ देर रात निकला था घूमने

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा से चलकर शिव शक्ति बस टाटा की ओर आ रही थी इस बीच चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH33 चिलुगू के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से टिप ट्रेलर में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कुल 45 यात्री सवार थे .कयास लगाए जा रहे हैं कि तड़के सुबह ड्राइवर को नींद आने के चलते यह हादसा हुआ होगा. घटना के बाद फौरन चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है. वहीं घटना की जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला गया.

दुर्घटनाग्रस्त बस
दुर्घटनाग्रस्त बस

केबिन में सवार यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

घटना के संबंध में पुलिस द्वारा बताया गया है कि बस के केबिन में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. थाना प्रभारी अजीत कुमार द्वारा बताया गया कि घटना के बाद सभी घायलों का इलाज कर जा रहा है और बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरे बस के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाया गया है.

http://सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिला 5 किलो का IED, पुलिस अब तक बरामद कर चुकी है 175 IED

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *