धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर कांग्रेस भवन में हुई स्मृति सभा, मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

Chaibasa :  धरती आबा वीर बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर कांग्रेस भवन चाईबासा में स्मृति सभा हुई. स्मृति सभा में बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इसे भी पढ़ें:- पुण्यतिथि पर याद किए गए अशोक कुमार जैन, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालने समेत अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ उनके आंदोलन से प्रेरणा लेकर आदिवासी, दलितों तथा दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया. स्मृति सभा में कांग्रेसियों ने कहा कि जिस प्रकार वीर बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ आंदोलन चलाकर उनके दांत खट्टे कर दिए थे.

इससे अत्याचार व अन्याय के खिलाफ भी आंदोलन शुरू करने की प्रेरणा मिलने की बात कही गई. स्मृति सभा में कांग्रेस के नितिमा बारी, त्रिशानु राय , जगदीश सुंडी, जानवी कुदादा, रंजीत यादव, बिरसा बारजो, इम्तियाज खान, राकेश कुमार सिंह, दिकु सावैयां, सिकुर गोप, मुकेश कुमार, सकारी दोंगो, इन्द्र मोहन सांडिल, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, रूप सिंह बारी, महिप कुदादा , सूरज सुंडी, जोंको सुंडी, ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे.

http://Saraikela NH Accident : बिहार नवादा से आ रही बस चांडिल में दुर्घटनाग्रस्त, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल, दो गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *