Saraikela police achievement: सरायकेला जिला पुलिस की उपलब्धि, दो महीने में 134 अपराधी भेजे गए जेल, कई मामलों में मिली सफलता

Saraikela:जिला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के अध्यक्षता में बेहतर पुलिसिंग के लिए अपराध गोष्टी हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को लंबित मामलों के निष्पादन के लिए जोर दिया गया साथ ही थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग को और मजबूत ढंग से करने का निर्देश दिया गया.

ये भी पढे: Saraikela SP action: सरायकेला एसपी पहुंचे अड्डेबाजी करने वालों की क्लास लेने, मचा हड़कंप

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने क्राइम मीटिंग के पश्चात प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिछले दो माह में हत्या के कुल 8 मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है ।इसमें एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक खाली मैगजीन एवं दो बुलेट बरामद किया गया है ।इसी प्रकार डकैती से संबंधित एक मामला दर्ज हुआ है जिसमें चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है ।लूट के एक मामला, आर्म्स एक्ट के एक मामला तथा चोरी से संबंधित सर्वाधिक 18 मामले दर्ज किए गए हैं। चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग पर जोर देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध खनन से संबंधित कुल आठ मामले तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान में कुल 16 मामलों को दर्ज करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की हुई है। नारकोटिक्स के कुल 8 मामले जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है ,दुष्कर्म के तीन मामले ,आईटी एक्ट के एक मामले तथा अपहरण के एक मामले पर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: Saraikela SP Crime Control Plan : क्राइम कंट्रोल चेकिंग अभियान में लोग करें सहयोग, एस ड्राइव अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसने की है तैयारी : एसपी सरायकेला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *