Saraikela: राजनगर सड़क हादसा: NH-220 पर आपस में टकराए चार भारी वाहन, टक्कर के बाद आग का गोला बने वाहन, दो चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ा

सरायकेला भीषण सड़क हादसा

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग (NH-220) पर रोला-खैरबनी मोड़ के समीप देर रात करीब एक बजे एक हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भारी वाहनों में तुरंत आग लग गई।

Adityapur: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत
इस अग्निकांड में ट्रेलर के चालक की केबिन में ही जिंदा जलकर मौके पर मौत हो गई। वहीं, हाइवा के चालक को अत्यंत गंभीर स्थिति में मलबे से निकालकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, यह दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसी दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बचने के प्रयास में पीछे से आ रहे दो अन्य ट्रेलर भी आपस में टकरा गए और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गए। इस दूसरे हादसे में भी दोनों ट्रेलर चालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण सड़क हादसा
​कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, स्थानीय लोगों ने की फोरलेन की मांग

​घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब दो घंटे का समय लगा, लेकिन तब तक दोनों मुख्य वाहन जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

​इस भयावह हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने NH-220 को जल्द से जल्द फोरलेन में तब्दील करने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर भारी औद्योगिक वाहनों का दबाव बेहद ज्यादा है, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण आए दिन मासूमों की जान जा रही है। स्थानीय जनता ने सरकार से सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा पुख्ता करने की अपील की है।

http://चांडिल सड़क हादसा: बस और मालवाहक वाहन की टक्कर में कई यात्री घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु