Saraikella excise department action:अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई ,90 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, शराब भट्टी समेत दो अड्डा किया ध्वस्त

सरायकेला:  जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध बुधवार को कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कार्रवाई में 90 लीटर देसी शराब, 200 किलो जावा महुआ बरामद करते हुए एक शराब की भट्टी को भी तोड़ा.
आबकारी विभाग के पदाधिकारी निर्भय सिन्हा द्वारा मुख्य रूप से गम्हरिया और राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया. अभियान के तहत गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जायकान के आदित्य प्रतापपुर में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधेबाज पूर्ति टूडू को गिरफ्तार किया, आबकारी विभाग ने महतानडीह में दबिश देते हुए कार्रवाई की. इस दौरान यहां से काजू मुर्मू भागने में सफल रहा.आबकारी विभाग ने राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोसोगुटू बेलाईडीह में संचालित एक अवैध शराब की भट्टी को ध्वस्त किया. यहां से संचालक बाबूराम टूडू भागने में सफल रहा. आबकारी विभाग ने कार्रवाई संबंधित मामला दर्ज कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम