Saranda Encounter: 1 करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Naxali-anal-daa-

बहदा–कुमडीह जंगल में हुई भीषण मुठभेड़

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 22 जनवरी की सुबह बहदा–कुमडीह गांव के बीच जंगल में हुई भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली पातीराम मांझी उर्फ अनल दा मारा गया। मुठभेड़ स्थल से उसका शव बरामद कर लिया गया है, जिससे उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, कोबरा बटालियन से मुठभेड़ जारी, हेलीकॉप्टर से हुई फायरिंग, 12 से अधिक नक्सली ढेर होने की खबर

Naxali-anal-daa-
                         एक करोड़ इनामी नक्सली अनल दा

नक्सली संगठन का शीर्ष नेता था अनल दा

सूत्रों के अनुसार, अनल दा नक्सली संगठन का शीर्ष नेता और अनुभवी रणनीतिकार था। वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले का निवासी था और बीते दो दशकों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। संगठन में उसकी पकड़ मजबूत मानी जाती थी और वह कई बड़े नक्सली अभियानों की योजना में शामिल रहा।

 

कई जिलों में हमलों में रही संलिप्तता

अनल दा की गतिविधियां केवल एक जिले तक सीमित नहीं थीं। गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। उस पर आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर हमले, लेवी वसूली और विकास कार्यों में बाधा डालने जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे।

एक करोड़ का था इनाम

अनल दा की गिरफ्तारी या मुठभेड़ में मारे जाने को लेकर झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लंबे समय से सुरक्षाबल उसकी तलाश में थे।

पुख्ता सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन

22 जनवरी की सुबह सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सारंडा जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में अनल दा मारा गया।

नक्सली नेटवर्क को लगा बड़ा झटका

सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मान रही हैं। अनल दा के मारे जाने से सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क को गहरा झटका लगना तय माना जा रहा है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल सतर्कता बरत रहे हैं।

http://चाईबासा सारंडा मुठभेड़: बड़ी सफलता, 4 नक्सली ढेर होने की खबर, 50 लाख का इनामी कमांडर शामिल?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *