चाईबासा: टोन्टो में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लगाए गए आइईडी बम किया बरामद, उसी स्थान पर किया नष्ट

 

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जवानों को एक बार फिर कामयाबी मिली है. शुक्रवार को टोन्टो थाना के हुसिपी और राजाबासा के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस जवानों को नुकसान पंहुचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक 5 किलो का आइईडी बम बरामद किया.

इसे भी पढ़े :-

चाईबासा : नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 5 किलो के आइईडी और एक स्पाईक होल,बरामद कर किया गया नष्ट
सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है.

जानकारी हो कि वर्ष 2023 की अक्टूबर माह से सीआरपीएफ और जकल पुलिस बल की एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

नक्सलियों के इस अभियान में पुलिस बल को लगातार सफलता मिल रही है. पिछले दिनों पुलिस जवानों ने नक्सलियों के कई कैंपों को ध्वस्त कर कई सामग्रियों का बरामद करने में सफलता मिली है.

http://चाईबासा : नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 5 किलो के आइईडी और एक स्पाईक होल,बरामद कर किया गया नष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा की झायुमो

Adityapur BJP Protest: झायुमो जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा एकजुट; विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार को बदनाम करने की साजिश का आरोप, हेमंत सरकार को घेरा; कहा— अतिक्रमण जिला प्रशासन की कार्रवाई, मेयर और विधायक में है बेहतर तालमेल