Seraikela house theft: बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बर्तन तक ले गए चोर

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा में बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चावलीबसा निवासी सच्चिदानंद घटवारी अपने परिवार के साथ एक दिन पूर्व बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे. इस बीच इन के बंद पड़े घर के ग्रिल और दरवाजा का ताला तोड़ चोरों ने तकरीबन तीन लाख मूल्य के जेवरात ,कांसा आदि के महंगे बर्तन चुरा ले गए. घटना की जानकारी गुरुवार सुबह इनके भाई को मिली जो पड़ोस के घर पर सोए थे. इनके भाई ने चोरी की सूचना चौका पुलिस समेत ग्रामीणों को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार ने चोरी मामले की जांच की. फिलहाल बताया जाता है कि चोरों ने तकरीबन तीन लाख मूल्य के आभूषण और बर्तनों की चोरी की है. इसके अलावा घर के मालिक सच्चिदानंद घटवारी के वापस लौटने पर ही चोरी किए गए सामानों की कीमत स्पष्ट हो पाएगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत