Gua (गुवा): शुक्रवार देर शाम झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में उपाध्यक्ष सुभाष दास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का माहौल समाधान-केन्द्रित रहा, जिसमें नोटशीट सप्लाई से जुड़े मजदूरों सहित बड़ी संख्या में महिला मजदूरों ने भी अपनी समस्याएँ विस्तारपूर्वक यूनियन के समक्ष रखीं।
यूनियन पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सुझावों के साथ समाधान की दिशा में ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।
विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड मजदूर यूनियन एवं ठेका मजदूरों ने किया बैठक










