सीनी ओपी पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, नशाखोरों के अड्डों पर सघन छापेमारी

सरायकेला-खरसावां: जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए गांवों, शहरी इलाकों और जंगल-झाड़ियों में संचालित नशाखोरों के संभावित अड्डों पर सघन छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार ने किया। पुलिस टीम ने कई संदिग्ध स्थानों की जांच की और वहां मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने की चेतावनी दी।

Adityapur: आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन: भारी नगदी संग एक आरोपी गिरफ्तार, बस्तियों में सघन छापेमारी जारी

सीनी पुलिस

ओपी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशाखोरी और उससे जुड़ी असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस को लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर नशा करने वालों का जमावड़ा लगता है, जिसके आधार पर इन इलाकों में कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार और नशाखोरी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। यदि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार या नशा करने वालों की गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सीनी पुलिस का कहना है कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल पुलिस कार्रवाई से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जागरूकता अभियान भी निरंतर चलाया जाएगा।

http://सीनी में एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, पुलिस ने किया जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे