फिल्म “आदिपुरुष” के रिलीज से पूर्व आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष व केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र

Chaibasa :- महाकाव्य रामायण से प्रेरित फिल्म “आदिपुरुष” में रिलीज से पूर्व आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने को लेकर चाईबासा के अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी एवं केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला (भारत सरकार) को पत्र लिखा है.

पत्र में श्री गुप्ता ने उल्लेख किया है कि फिल्म निर्देशक ओम राउत द्वारा आगामी 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली महाकाव्य रामायण से प्रेरित फिल्म “आदिपुरुष” में कई विवादास्पद दृश्य फिल्माए गए हैं. फिल्म के टीजर को देखने से ज्ञात होता है कि उसमें भगवान बजरंगबली तथा रावण के किरदारों के मूल चित्रणों को छेड़छाड़ कर दूसरे तरीके से दिखाया गया है. जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है, फिल्म निर्देशक ओम राउत के गलत कार्यप्रणाली से लोग आहत हो रहे हैं. वर्तमान में भावनाओं को भड़काकर फिल्में हिट कराने तथा कारोबार चमकाने के लिए सब कृत्य निर्देशक द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी एवं केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला से फिल्म “आदिपुरुष” के रिलीज के पूर्व विवादास्पद चरित्र चित्रण व दृश्यों को हटाने के साथ-साथ ऐतिहासिक मूल तथ्यों से खिलवाड़ कर चाल चरित्र और चेहरे बदलने वाले निर्देशक व कलाकारों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन