Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग 2024-25, जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने फ्रेंडस कोल्टस को हराया
Chaibasa

एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग 2024-25, जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने फ्रेंडस कोल्टस को हराया

By The News24 Live14/11/2024Updated:14/11/2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 20241114 wa01038182473978724529428
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए मैच में जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने चाईबासा के फ्रेंड्स कोल्टस को पाँच विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए.

इसे भी पढ़ें : एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग 2022-23 : एनसीसी बड़ाजामदा की लगातार दूसरी जीत, सेमी फाईनल में खेलना लगभग तय

इस प्रतियोगिता में जगन्नाथपुर की ये पहली जीत है, जबकि फ्रेंडस कोल्टस की लगातार तीसरी हार. हलांकि इससे पूर्व खेले गए अपने दोनों मुकाबले हारकर जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब क्वार्टर फाईनल मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुकी है.

img 20241114 wa01038182473978724529428
क्रिकेट टीम


कल संपन्न हुए विधान सभा चुनाव की छुट्टी के बाद बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस फ्रेंडस कोल्टस के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस कोल्टस की पूरी टीम 21.3 ओवर में 110 रन बनाकर आल आउट हो गई. कप्तान मो० आमिर ने छः चौकों की सहायता से सर्वाधिक 32 रन बनाए जबकि देवराज ने 22 रनों का योगदान दिया. जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से प्रणव त्रिपाठी ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 21 रन देकर छः खिलाड़ियों को चलता किया. फेराज हसन एवं अंकित शर्मा को दो-दो सफलता हाथ लगी.


जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की हालत उस समय काफी खराब हो गई जब उसके चार विकेट मात्र 24 रन के स्कोर पर गिर गए. 49 रन के स्कोर पर जब पाँचवे विकेट का पतन हुआ तो एकबारगी ऐसा लगा मानों फ्रेंड्स कोल्टस ये मैच निकाल लेगी. परन्तु छठे विकेट के लिए निर्भय चौरसिया एवं मो० अमजद ने 65 रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम की नैया को पार लगाया. निर्भय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार चौकों एवं चार छक्कों की मदद से मात्र 23 गेंदों पर 50 नाबाद रनों की तुफानी पारी खेली. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज अमजद ने तीन चौकों एवं दो छक्कों की सहायता से 27 नाबाद रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फ्रेंडस कोल्टस की ओर से राकेश गागराई ने 26 रन देकर तीन विकेट तथा नारायण हेंम्ब्रम ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग में कल चाईबासा क्रिकेट क्लब का मुकाबला टॉउन क्लब चाईबासा से होगा.

इसे भी पढ़ें : http://एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग 2023-24 : एम० सी० सी० चाईबासा को पराजित कर सेरसा चक्रधरपुर फाईनल में

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#bharat #big news #cbsa #chaibasanews chaibasa chakradharpur news cricket cricket league
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d