Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का बार्षिक परीक्षाफल घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को अनुमंडल पदाधिकारी ने किया सम्मानित
Chaibasa

नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का बार्षिक परीक्षाफल घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को अनुमंडल पदाधिकारी ने किया सम्मानित

By The News24 Live27/03/2025Updated:27/03/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250327 WA0039
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : आदर्श नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षाफल आज घोषित कर दिया गया. विद्यालय सभागार में आयोजित मेधा सम्मान समारोह में वर्ग प्रथम से लेकर वर्ग सप्तम तक कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सदर अनुमण्डल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने मेडल के साथ मेधा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में बाल यौन शोषण पर बच्चों को किया गया जागरुक

विद्यालय के प्रधानाध्यापक असीम कुमार सिंह ने बताया कि झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए समेकित मूल्यांकन -II की परीक्षा इसी माह 17 से 19 मार्च तक पूरे राज्य में एक साथ आयोजित की गई थी. लगभग एक सप्ताह तक चले मूल्यांकन के पश्चात बार्षिक परीक्षाफल तैयार कर लिया गया था और आज इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है.

img 20250327 wa00401247634397372274234

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में वर्ग एक से लेकर वर्ग सात तक कुल 371 बच्चे नामांकित थे जिसमें 357 बच्चों ने समेकित मूल्यांकन -2 की परीक्षा में भाग लिया और 14 बच्चे अनुपस्थित रहे. परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चे अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत हो गए हैं और अप्रैल माह से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वे अगली कक्षाओं में बैठेंगे. प्रधानाध्यापक ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय प्रबंधन समिति ने प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया था. उसी तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों को संबोधित करते सदर अनुमण्डल पदाधिकारी श्री संदीप अनुराग टोपनो ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की तथा बच्चों को और मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी.

img 20250327 wa00412397981129512849281

शिक्षक-शिक्षिका भी हुए सम्मानित

उन्होंने कहा कि जो बच्चे इस बार स्थान नहीं प्राप्त कर सके हैं वे जी तोड़ मेहनत करें और प्रयास करें कि अगली बार उनका भी नाम मेधा सूची में हो। उन्होने विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की तारीफ की और अधिक आत्मीयता से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की सलाह दी. इससे पूर्व शिक्षिका अलका किरण ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा शिक्षिका मिनाक्षी सहाय ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया.

मेधा सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले बच्चे

वर्ग – 1
प्रथम – रांदाय सामड़
द्वितीय – अरुण सरदार एवं राखी लागुरी
तृतीय – वीरा खण्डाईत


वर्ग -2
प्रथम – सागर सिंह
द्वितीय – मड़की तियु
तृतीय – कृष्णा तियु एवं अंजलि बानरा


वर्ग -3
प्रथम – रोहन दास
द्वितीय – विराट कुमार
तृतीय – रमेश खंडाईत


वर्ग -4
प्रथम – बालेमा सिरका
द्वितीय – आरती मुंडरी
तृतीय – जेमा सोय


वर्ग -5
प्रथम – रचित पाट पिंगुवा
द्वितीय – परगना सिंह कुंटिया
तृतीय – जैकलीन बेहरा


वर्ग -6 ए
प्रथम – विक्रम हेस्सा
द्वितीय – अरुण गोप
तृतीय – श्रीमाई पुरती


वर्ग – 6 बी
प्रथम – रोशन तिरिया
द्वितीय – सीता तिरिया
तृतीय – सिलबिया जादिया एवं नागा ज्योति बोबोंगा


वर्ग -7 ए
प्रथम – मानकी पाडेया
द्वितीय – अमरजीत बाउरी एवं गुमी तियु
तृतीय – केशिका कुंकल एवं वसंती मुण्डा


वर्ग -7 बी
प्रथम – शिवानी कुमारी
द्वितीय – सुमित्रा देवगम
तृतीय – लक्ष्मी सोय

इसे भी पढ़ें : http://आठवीं बोर्ड का परीक्षाफल घोषित, नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय का परिणाम 96%

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#chaibasanews #westsinghbhum chaibasa chaibasa news jharkhand jharkhand news
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

LATEST UPDATE

Saraikela Villagers Protest: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना के विरोध में ग्रामीणों गोल बंद

08/12/2025

Adityapur JNFF 2025: झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में सिनेमा और संस्कृति का संगम

08/12/2025

Adityapur Housing Board Crisis: डब्लू टाइप फ्लैट्स को ‘जर्जर’ बताकर विस्थापन के खिलाफ निवासियों ने मंत्री से लगाई गुहार

08/12/2025

असाध्य रोग समिति की बैठक में दो मरीजों के इलाज हेतु 7.42 लाख रुपये की मंजूरी जरूरतमंदों को अधिक लाभ देने के लिए सदर अस्पताल प्रवेश द्वार पर लगाए जाएं बैनर-फ्लेक्स : राजा राम गुप्ता

08/12/2025

Adityapur PMAY: प्रधानमंत्री आवास योजना 120 लाभुकों को 31 दिसंबर तक जमा करनी होगी एकमुश्त राशि

08/12/2025

Saraikela Gamharia News: रक्षा कुमारी और स्मिता दास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मारी बाजी, जीते गोल्ड मेडल

08/12/2025

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d