Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग को लाया गया झारखंड
Chaibasa

मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग को लाया गया झारखंड

By The News24 Live27/03/2025Updated:27/03/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
img 20250327 wa00494246770747971048239
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi (रांची) : मानव तस्करी के शिकार बालक बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वासित किया जा रहा है. यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास है. इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 25 नाबालिग बच्चों को वापस झारखंड पुनर्वासित किया जा रहा है. इन सभी बच्चों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है. इनमें से ज्यादतर बच्चियों को एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र द्वारा दिल्ली पुलिस एवं स्थानीय NGO के सहयोग से दिल्ली एवं दिल्ली से सम्बंधित राज्यों के विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia Rani baandh Tusu: रानी बांध टूसु मेला में दिखी झारखंडी विराट संस्कृति, टुसू प्रतिमाएं पुरस्कृत, उमड़ी भीड़

एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र नई दिल्ली की नोडल ऑफिसर नचिकेता ने जानकारी देते हुए बताया कि साहेबगंज जिला के 02 मानव तस्कर पूनम मरांडी और ईश्वर तुरी को पकड़ने के दौरान उनके द्वारा बताये गए बच्चों से सम्बंधित सूचना के आधार पर इन सभी बच्चों को दिल्ली एवं दिल्ली के आसपास के राज्यों से एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र में कार्यरत राहुल सिंह और निर्मला खलखो के अथक प्रयास के बाद निकाला गया है. ये बच्चे गुरुवार को सुरक्षित CDPO खूंटी – अल्ताफ खान एवं साहेबगंज की CDPO – पूनम कुमारी के नेतृत्व में रांची आ रहे है.

img 20250327 wa00494246770747971048239

मालूम हो कि एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, झारखंड भवन नई दिल्ली का एक अभिन्न अंग है. जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. यह सारी कार्यवाही झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल के निर्देश पर की गयी है.

बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग मानव तस्करी के मामले में बहुत ही संवेदनशील है. उसी का परिणाम है कि झारखंड के तस्करी के शिकार सैकड़ों बच्चों को झारखंड में अब तक पुनर्वासित किया गया है एवं उन्हें झारखंड सरकार के कई योजनाओं का लाभ भी दिया गया है.

महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं निर्देशक किरण कुमारी पासी द्वारा सभी जिलों के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि ऐसे मामले के संज्ञान में आते ही तुरंत ही टीम बनाकर नई दिल्ली रवाना किया जाए. अग्रतर कार्यवाही करते हुए बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके घरों में पुनर्वासित करते हुए झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उन्हें लाभ दिया जाए साथ ही इन बच्चों की सतत निगरानी भी की जाए.

वहीं एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र के राहुल सिंह एवं श्रीमती निर्मला खलखो द्वारा यह बताया गया कि हमारा एक टोल फ्री नंबर-10582 है. जिसके माध्यम से भी झारखंड की तस्करी के शिकार बच्चों की सूचना प्राप्त होती है. इन रेस्क्यू किए गए बच्चियों की काउंसलिंग की जाएगी एवं उनके घर का एड्रेस निकाला जाएगा और संबंधित जिले के CDPO के माध्यम से बच्चों का होम वेरिफिकेशन कराया जाएगा. फिर इन बच्चों को साहिबगंज, गोड्डा, खूँटी,जिले के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा पुनर्वासित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : http://मानव तस्कर से 4 आदिवासी बालक समेत एक बालिका को कराया गया मुक्त, सभी बच्चों को सुरक्षित कर भेजा गया बालगृह

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Human trafficking #मानव तस्करी jharkhand
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d