आदित्यपुर के घाटों पर तैनात रहेंगे तैराक, थाना प्रभारी राजन कुमार ने छठ पूजा समितियों में बांटे लाइफ गार्ड सामग्री

Saraikela :- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी, सभी घाटों पर तैराकों को तैनात किया गया हैं. जिनके बीच आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा लाइफ गार्ड साम्रगी बांटी गयी.

थाना प्रभारी ने बताया कि अदित्यपुर के सपड़ा, सालडीह, जय प्रकाश उद्यान, राम मढैया, मांझी टोला घाट पर लोगों को डेंजर पॉइंट से जाने रोकने के लिए तैराक लाइफगार्ड यूनिफॉर्म में तैनात रहेंगे. ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इन्होंने बताया कि छठ घाट पर आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से स्टाल भी लगाए जाएंगे. जहां छठ पूजन सामग्री का नि:शुल्क वितरण होगा. इसके अलावा सभी छठ घाट पर पुलिस पदाधिकारियों के नाम मोबाइल नंबर के साथ अंकित होंगे. जहां विषम परिस्थिति में अधिकारियों से सीधा संपर्क किया जा सकेगा. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि घाटों पर आयोजन समितियों से आग्रह किया गया है कि वे पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग स्थापित कर सहयोग करे ताकि सुरक्षित माहौल में महापर्व पर संपन्न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम