कोल्हान प्रमंडल में 30-31 अक्टूबर को बिजली बिल जमा करने को खुले रहेंगे काउंटर

Seraikela: कोल्हान प्रमंडल में 30 और 31 अक्टूबर को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सभी कार्यालयों में बिल जमा करने काउंटर खुले रहेंगे.

30 और 31 अक्टूबर को छठ पूजा की छुट्टी होने के बावजूद बिजली बिल जमा करने के लिए कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत जमशेदपुर, मानगो, आदित्यपुर, घाटशिला, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा के सभी काउंटर खुले रहेंगे. जहां एटीपी मशीन से लोग अपने बिजली बिल को जमा कर सकते हैं. यह जानकारी बिजली विभाग के जीएम श्रवण कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *