आदित्यपुर हरिओम नगर एलआइजी फ्लैट में चोरी, छठ पूजा मनाने गांव गया था परिवार, स्थानीय युवकों पर संदेह

Sarikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिओम नगर 6  एल एफ़ मकान संख्या 6/2 में चोरी की घटना हुई है. बताया जाता है हैं कि घर वाले छठ पूजा मनाने गांव गए हुए थे. तभी स्थानीय कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जिसकी लिखित शिकायत आदित्यपुर थाने में की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मकान संख्या 6/2 निवासी अमित कुमार सिंह अपने परिवार के साथ छठ पूजा मनाने गांव गए हुए थे. छठ पूजा संपन्न होने पर जब वे आज अपने परिवार के साथ घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया, और घर के अलमीरा में रखें नगद समेत जेवरात गायब मिले. इन्होंने चोरी घटना की लिखित शिकायत आदित्यपुर थाने में की है. जिसमें स्थानीय तीन युवकों पर ही चोरी का शक जताया जा रहा है. वही पुलिस द्वारा शक के आधार पर आरोपियों को हिरासत में रखकर मामले की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि, हिरासत में लिए गए स्थानीय युवक पूर्व में भी कई बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *