जमशेदपुर में फिर फायरिंग, टाइगर मोबाइल का जवान हुआ घायल

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में फायरिंग की घटना थमने का नाम नही ले रही है. ताजा मामला मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 में घटी है. जंहा अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी. सूचना पाकर पहुंची टाइगर मोबाइल की टीम पर भी फायरिंग कर दी. इस घटना में टाइगर मोबाइल के जवान को भी गोली लगी है.

इसे भी पढ़ें :- मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद

जानकारी अनुसार अपराधी करीब तीन की संख्या में जवाहरनगर रोड नम्बर 15 में सज्जाद उर्फ़ टांगा को मारने आये थे. सज्जाद को गोली मारने के बाद अपराधी वहां से भागने लगे थे तब तक टाइगर मोबाइल के जवान ने अपराधियों को घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने टाइगर मोबाइल के जवान पर ही फायरिंग कर भागने लगे. एक जवान जिसका नाम रामदेव है, को गोली लगी. तब दूसरे जवान ने युवक का पीछा कर एक को पकड़ लिया. घायल युवक सज्जाद और टाइगर मोबाइल के जवान को तत्काल टीएमएच लाया गया. वंही पकड़े गए युवक को मानगो थाना में लाया गया है और जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

http://जमशेदपुर के कदमा में दो समुदायों के बीच तनाव, पत्थरबाजी, फायरिंग के बाद इंटरनेट बंद, चाईबासा सरायकेला से बुलाई गई अतिरिक्त फोर्स

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत