चाईबासा: तालाब में पलटा ट्रैक्टर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पम्पाडा-कंकोसी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरा, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई।

 

Chaibasa News: चाईबासा-हाता मार्ग पर सड़क दुर्घटना में व्यवसायी और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत, राजनगर और पोटका के बीच हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बालीडीह गांव निवासी 23 वर्षीय समीर बारदा और 15 वर्षीय परमेश्वर तियू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराकर वापस लौट रहे थे।

रास्ते में ट्रैक्टर की गति अधिक होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा। सड़क किनारे बने गड्ढे से बचने के प्रयास में वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सीधे तालाब में जा गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों युवक संभल नहीं सके और ट्रैक्टर के नीचे दबकर पानी में डूब गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई की। इसके बाद दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल व्याप्त है।

http://चाईबासा सड़क हादसा: भीषण टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर – सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’