आदित्यपुर मे खेलने के दौरान सुतली बम हुआ ब्लास्ट, दो बच्चे घायल

Saraikela:- आदित्यपुर के वार्ड 15 स्थित निर्मलनगर में आज सुबह करीब 11 बजे सुतली बम से खेलने के दौरान हुए ब्लास्ट में सिकरा (14 वर्ष) और शिवा (12 वर्ष) दो बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया है. घटनास्थल पर थाना प्रभारी राजन कुमार पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे है. बताया जाता है कि जिस घर में सुतली बम ब्लास्ट हुआ है वह चिंतामणि नामक महिला का घर है, इसमें गुरुवारी नामक महिला दो बच्चों और पति के साथ रहती हैं. आज सुबह सिकरा नामक बच्चा शौच के लिए बाहर गया तो उसे सुतली बम मिला. जिसे लेकर वह घर आ गया. घर में दोनों बच्चे सुतली बम से खेलने लगे इसी दौरान ईंट से प्रहार करने पर बम फट गया. जिसका स्प्रिन्टर दोनों बच्चों को लगा है. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजन कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि सुतली बम बच्चे के खेलने के दौरान फटा है. जिसमें दोनों बच्चे घायल हुए हैं. जबकि वार्ड पार्षद डॉ. नथुनी सिंह ने बताया कि वे तेज आवाज सुनकर यहां पहुंचे तो देखा कि दो बच्चा घायलावस्था में पड़ा है.उसके बाद दोनों को इलाज के लिए तत्काल उन्होंने एमजीएम अस्पताल भेजा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम