चांडिल: ट्रक चोरी कर कटवाने के दो आरोपी बंगाल से  गिरफ्तार, पूरा ट्रक कटवाया केवल कलपुर्जे मिले

Chandi : प. बंगाल के निवासी ट्रक चालक ने कपाली निवासी मालिक का ट्रक चोरी करवा प. बंगाल के अड़सा स्थित स्क्रैप टाल में कटवा दिया। ट्रक कपाली टीओपी क्षेत्र निवासी हीरो का था, जो कपाली के ताजनगर के वार्ड नंबर-13 में काफी दिनों से खराब पड़ा था। पुलिस ने चालक प. बंगाल के बलरामपुर के हनुमान गली निवासी चालक श्रावण कालिंदी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में मालिक द्वारा कपाली टीओपी में शिकायत दर्ज की गयी थी। 31 दिसंबर को ट्रक का मालिक ट्रक को देखने गया तो ट्रक गायब मिला। उसने चालक श्रवण कालिंदी को फोन किया तो उसने रिसीव नहीं किया। फोन का लोकेशन बंगाल बता रहा था। एक जनवरी को ट्रक मालिक हीरो ने कपाली ओपी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी, जिसके बाद कपाली ओपी प्रभारी सुनील भोक्ता ने टीम गठित की। टीम ने बंगाल में छापेमारी कर 48 घंटे के भीतर चालक श्रवण कालिंदी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर जाकिरनगर निवासी मो. नियाजुद्दीन अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया वही स्क्रैप टाल संचालक मो. आकाश अंसारी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को अड़सा स्थित स्क्रैप टाल में सिर्फ ट्रक के कुछ कलपुर्जे मिले।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *