आदित्यपुर विद्युत नगर में मिट्टी में दबकर दो महिला की मौत

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र से सटे विद्युत नगर रेल लाइन किनारे मिट्टी लेने आयी दो महिलाओं की मिट्टी के ढेर में दबकर मौत हो गई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत नगर की रहने वाली महिला मंजू सवैया और टुनटुन नामक महिला रेल लाइन किनारे खोद कर रखे गए मिट्टी लेने आई थी, जहां मिट्टी के ढेर में दोनों महिलाएं दब गई. और उनकी मौत हो गई .घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया. इधर पुलिस ने दोनों महिला के शव को मिट्टी से बाहर निकाला है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि मृत दोनों महिलाएं अपने घर को मिट्टी से लिपने के लिए यहां मिट्टी लेने पहुंची थी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *