घाटशिला में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 13.12 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

मुसाबनी से घाटशिला में ब्राउन शुगर बेचने आने की मिली थी सूचना, पुलिस ने अमाईनगर पुलिया के पास की कार्रवाई

घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Saraikela Police Action: सरायकेला पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: ब्राउन शुगर के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी, 7.59 लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत 6 की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री के लिए मुसाबनी से घाटशिला थाना क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला विकास कुमार लागुरी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

ब्राउन शुगर
     बरामद ब्राउन शुगर

छापामारी दल ने घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने काला रंग की एक मोटरसाइकिल और अलग-अलग कंपनियों के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान जय महानंद (19 वर्ष), पिता श्याम महानंद, साउथ-तीन नंबर हरिजन बस्ती, थाना मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम तथा आकांक्षित कुमार (19 वर्ष), पिता विनोद कुमार, मुसाबनी नंबर-1, नियर ताजमहल होटल, थाना मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम के रूप में की है।

दोनों के खिलाफ घाटशिला थाना कांड संख्या 51/2026, दिनांक 29.08.2026 के तहत NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/21(a)/21(b)/25/29 में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

http://Jamshedpur: जमशेदपुर में मां-बेटे चला रहे थे ब्राउन शुगर का कारोबार, पुलिस ने तीन को दबोचा, 38 पुड़िया बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *